ePaper

टी-20 क्रिकेट टीम में हजारीबाग के तीन जवान चयनित

Updated at : 13 Jan 2026 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट टीम में हजारीबाग के तीन जवान चयनित

देवघर में आयोजित चयन शिविर में झारखंड टीम के लिए चुने गये

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड पुलिस टी-20 क्रिकेट टीम के लिए देवघर में आयोजित चयन शिविर में हजारीबाग के तीन जवानों का चयन हुआ. इनमें पवन कुमार सिंह, आशुतोष कुमार साहू एवं रंजीत कुमार रजक का नाम शामिल है. 16 सदस्यीय झारखंड क्रिकेट टीम के लिए चयनित हजारीबाग के तीन जवानों को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन समेत झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, हजारीबाग पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है. बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड की टीम शामिल होगी. झारखंड मेंस पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा ने कहा कि झारखंड की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड पुलिस का नाम रोशन करेगी.

शतरंज प्रतियोगिता के लिए नमन विद्या की तीन छात्राएं चयनित

हजारीबाग. नमन विद्या, हजारीबाग की छात्राओं ने एक बार फिर जिला और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. स्कूल की तीन छात्राएं सृष्टि राज, आयुषी प्रसाद और अर्शिका मेहता अंडर-14 बालिका वर्ग में नेशनल स्कूल गेम्स शतरंज प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह प्रतियोगिता 13 से 17 जनवरी तक रांची के खेलगांव स्टेडियम में आयोजित होगी. झारखंड से चयनित कुल पांच बालिका खिलाड़ियों में से दो चक्रधरपुर की अदिति और जमशेदपुर की दीपिका सिंह हैं. नमन विद्या स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उक्त तीनों छात्राओं के चयन को एक बड़ी उपलब्धि बतायी. कहा कि यह इनके सतत अभ्यास और समर्पण का परिणाम बताया. हजारीबाग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय सिंह ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दी. कहा कि नमन विद्या और एचडीसीए के प्रयासों से हजारीबाग आज झारखंड का प्रमुख शतरंज केंद्र बन चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola