बड़कागांव मेला स्थल में शौचालय नहीं, लोगों की होगी परेशानी
Updated at : 17 Mar 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव के दैनिक बाजार मेला स्थल में रामनवमी महापर्व के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली है, लेकिन मौलिक सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय है.
विज्ञापन
मेला स्थल का पानी टंकी खराब
बड़कागांव. बड़कागांव के दैनिक बाजार मेला स्थल में रामनवमी महापर्व के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली है, लेकिन मौलिक सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय है. सात वर्ष पूर्व 13वें वित्त आयोग से स्थापित चापानल और पानी टंकी खराब पड़े हैं, जिससे पेयजल की समस्या बनी हुई है. शौचालय की व्यवस्था न होने से विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रामनवमी महासमिति और पूजा समिति ने प्रशासन से चलंत शौचालय उपलब्ध कराने की मांग की है. अष्टमी की रात महावीर झंडा के साथ जुलूस निकलेगा और नवमी के दिन बसंती दुर्गा मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन होगा, जिसमें लगभग 200 अखाड़ों से महावीरी झंडा का मिलान होगा. अनुमान है कि इस मेले में 30 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. इतनी बड़ी भीड़ में पानी, शौचालय और सुरक्षा की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है.इसके अतिरिक्त, मेला स्थल तक जाने वाले मार्गों पर झूलते बिजली के तार और जर्जर खंभे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो गंभीर हादसे की आशंका है. प्रशासन को चाहिए कि तुरंत बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निकाय के सहयोग से अस्थायी सुविधाएं उपलब्ध कराये, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुचारु रूप से पर्व का आनंद ले सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




