एक ही रात पंचायत भवन और स्कूल में चोरी
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 May 2026 10:15 PM
क्षेत्र में दहशत
चरही. चरही थाना क्षेत्र के बहेरा पंचायत में चोरों ने एक ही रात पंचायत भवन और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरा को निशाना बनाया. 21 मई की रात अज्ञात चोरों ने बहेरा पंचायत भवन के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर कार्यालय में रखे सामानों की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधि भवन पहुंचे. मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक कक्ष तथा प्रज्ञा केंद्र के कमरों के दरवाजा टूटा मिला. अंदर सामान बिखरे पड़े थे. चोरों ने कार्यालय में रखे बायोमेट्रिक डिवाइस, फाइलें एवं जरूरी कागजात को भी अस्त-व्यस्त कर दिया. मुखिया ने चरही थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में एक्साइड कंपनी की बैटरी, चार नये पंखे, टेबल एवं कुर्सी का तौलिया, वायर, सेटअप बॉक्स, ब्लैंक पेपर के पैकेट, रजिस्टर, डायरी समेत कई आवश्यक सामग्री चोरी होने की शिकायत की है. मुखिया ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. वहीं विद्यालय में चोरी की बाबत प्रधानाध्यापिका ने चरही थाना में आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










