प्रशिक्षुओं ने सोहराई की बारीकियों को जाना

Updated at : 07 Mar 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं ने सोहराई की बारीकियों को जाना

जिला स्तरीय 10 दिवसीय सोहराई एवं कोहबर चित्रकला उत्सव का समापन

विज्ञापन

जिला स्तरीय 10 दिवसीय सोहराई एवं कोहबर चित्रकला का समापन हजारीबाग. हजारीबाग साईं बैंक्वेट हॉल में जिला स्तरीय 10 दिवसीय नि:शुल्क सोहराई एवं कोहबर चित्रकला उत्सव समारोह का समापन शुक्रवार को हुआ. समापन समारोह में सांसद मनीष जायसवाल और भाजपा नेता शेफाली गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए. यह कार्यक्रम तरंग ग्रुप हजारीबाग द्वारा आयोजित किया गया था. झारखंड भारतीय लोक सांस्कृतिक को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद ,युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी गयी थी. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. साथ ही अपने क्षेत्र का नाम रौशन करते है. शेफाली गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से नारी शक्ति को बढ़ावा मिलता है. सामाजिक, राजनीतिक, महिला सशक्तीकरण में महिलाएं आगे बढ़ती है. यह कार्य तरंग ग्रुप, जन जागरण केंद्र और लायंस की अच्छी पहल है. संस्था के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला में लगभग 80 प्रशिक्षणार्थियों को लोक कला सोहराई एवं कोहबर चित्रकला को बारीकी से सिखाया गया. प्रदर्शनी में चित्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के घरों को दीपावली के समय खूबसूरती से कैसे सजाया जाता है, यह दिखाया गया. कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं संस्था के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. प्रशिक्षक की भूमिका अलका इमाम एवं एडम इमाम ने निभायी. मौके पर मालों देवी, रुदन देवी, ऊषा पन्ना, राजन कुमार, अंजना मुंजिनी, जसिया देवी, प्रमिला किरण लकड़ा, शशिकांत कुमार, पंकज सिन्हा, मनोज कुमार, इंद्रजीत भारती, अगस्त्या कुमार, अमित कुशवाहा एवं दीपक कुमार गुप्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola