श्याम महोत्सव पर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजी सड़कें

Updated at : 08 Mar 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
श्याम महोत्सव पर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजी सड़कें

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर ध्वजा निशान यात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

धर्मकर्म: श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर ध्वजा निशान यात्रा निकाली गयी : हनुमान के स्वरूप का दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे भक्त हजारीबाग. श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर शनिवार को श्याम भक्त परिवार की ओर से ध्वजा निशान यात्रा निकाली गयी. राणी सती मंदिर में प्रभु श्री श्याम की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा ने करायी. श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में पुष्प अर्पित कर आरती की. मंदिर प्रांगण से यात्रा का शुभारंभ हुआ. शोभायात्रा राणी सती मंदिर से प्रारंभ होकर बंगाली दुर्गा स्थान, महावीर स्थान चौक, कुम्हारटोली कुआं चौक, बजरंगी चौक, गोला चौक, मोहन सिनेमा चौक, खंडेलवाल चौक, बड़ा बाजार, बंशीलाल चौक, भगत सिंह चौक, कांग्रेस ऑफिस रोड, पैगोडा चौक, झंडा चौक, सांसद कार्यालय, जेवर चौक, जादो बाबू, कानी बाजार होती हुई मुनका बगीचा पहुंची. यात्रा में आगे हनुमान के दिव्य स्वरूप ने भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींचा. भक्त हनुमान के स्वरूप का दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे. पीछे बालक-बालिकाएं प्रभु श्री श्याम के भजनों पर नृत्य कर रहे थे. बाबा श्याम का भव्य दरबार सुसज्जित रथ पर विराजमान था. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं लाल और पीली वस्त्र धारण किये हुए थे. श्रद्धालु जयश्री श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया. राधा-कृष्ण का सुंदर स्वरूप लिये कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से यात्रा की शोभा को बढ़ाया. निशान यात्रा के प्रारंभ होने से पूर्व राणी सती मंदिर में सांसद मनीष जायसवाल ने प्रभु श्री श्याम की पूजा-अर्चना की. उन्होंने निशान यात्रा के आयोजन के लिए श्याम भक्त परिवार को शुभकामनाएं दी. रविवार को मुनका बगीचा प्रांगण में संध्या 5:00 बजे से भाव और दिव्य रूप से भजन कीर्तन का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola