हरे रामा हरे कृष्णा के बोल से गूंजी शहर की सडकें

Updated at : 06 Mar 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
हरे रामा हरे कृष्णा के बोल से गूंजी शहर की सडकें

भगवान के विग्रह से सजे रथ के साथ नगर संकीर्तन

विज्ञापन

धर्मकर्म: भगवान के विग्रह से सजे रथ के साथ नगर संकीर्तन हजारीबाग. श्री रामायण कथा के चौथे दिन गुरुवार को गौरांग सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित हरे रामा हरे कृष्णा…संकीर्तन से हजारीबाग की सड़कें गूंज उठी. संकीर्तन की शुरुआत इंद्रपुरी चौक से हुई. गौरांग सेवा फाउंडेशन से जुड़े साधु श्रद्धालु, स्त्री-पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद थे. दो घोड़े की अगुवाई में भगवान के विग्रह से सजे रथ के साथ नगर संकीर्तन की गयी. पारंपरिक वाद्य यंत्र और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालुओं की इस टोली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गयी. नगर संकीर्तन का यह कारवां इंद्रपुरी से शुरू होकर के जिला परिषद चौक, पीटीसी चौक होता हुआ मटवारी स्थित श्री रामायण कथा आयोजन स्थल पहुंचा. यात्रा के दौरान रथ में विराजमान भगवान के विग्रह का दर्शन करने के लिए लोग लालायित रहे. यात्रा में संस्थान की ओर से संचालित विद्यालयों के बच्चों की सहभागिता रही. पारंपरिक पोषाक में भागवत संकीर्तन करते गुजरते रहे, तो सभी की आंखें उनके ऊपर टिक जा रही थी. नृत्य, भजन, भक्ति और अलौकिक श्रद्धा का यह अद्भुत नजारा हजारीबाग की सड़कों में देखा गया. उत्तानपाद दास, दिलीप प्रभु, श्रवण प्रभु, अमिताभ प्रभु, अनिल प्रभु, राय कृष्णा प्रभु, संजीत सिंह, काला कृष्णा प्रभु के अलावा विभिन्न गुरुकुल से पहुंचे आचार्य समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. सात मार्च को बड़ा अखाड़ा से मटवारी मैदान और आठ मार्च को कोर्रा से मटवारी मैदान तक संकीर्तन का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola