झुके बांस से सड़क पर जाम की स्थिति

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
झुके बांस से सड़क पर जाम की स्थिति

चपवा-भेलवारा मार्ग पर सदर प्रखंड के चपवा गांव में सड़क किनारे लगे बांस टूट कर झुक गये हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन

हजारीबाग. चपवा-भेलवारा मार्ग पर सदर प्रखंड के चपवा गांव में सड़क किनारे लगे बांस टूट कर झुक गये हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. भंडारी दाना फैक्ट्री के मोड़ के पास स्थिति गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार दोपहिया वाहन तो किसी तरह निकल जा रहे हैं, लेकिन चार पहिया और बड़े वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तीन दिन बीत जाने के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. खतियानी परिवार के महासचिव मो हकीम ने कहा कि विभाग की यह लापरवाही कभी भी किसी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है. उन्होंने वन विभाग से मांग की कि तत्काल झुके और टूटे हुए बांसों की छंटाई कर सड़क को साफ किया जाये, ताकि आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सके. ग्रामीणों में वन विभाग की उदासीनता को लेकर नाराजगी है.

मडमो गांव में सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा

विष्णुगढ़़ प्रखंड के मडमो गांव के केंदटांड़ में रविवार को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने सौ केवीए के नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र के लोग अंधेरे में रह रहे थे. इस अवसर पर जीबलाल महतो, घनश्याम महतो, सुखदेव महतो, कैलाश महतो, डेगलाल महतो, विजय महतो, बंटी कुमार, दौलत महतो, राजेंद्र महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola