सांसद मनीष जायसवाल ने विस्थापितों का मुद्दा संसद में उठाया

Updated:
विज्ञापन
सांसद मनीष जायसवाल ने विस्थापितों का मुद्दा संसद में उठाया

उन्होंने सरकार से मांग की है कि हजारीबाग में सीसीएल और एनटीपीसी दोनों कंपनियों में विस्थापितों को स्थायी रोजगार मिले.

विज्ञापन

हजारीबाग. सांसद मनीष जायसवाल ने लोकसभा के बजट सत्र में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विस्थापितों का मुद्दा संसद में उठाया. सांसद ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में वर्षों से कोयला एवं ऊर्जा परियोजनाओं के कारण हजारों परिवार विस्थापित हुआ है. लेकिन आज भी यह परिवार अपने अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि हजारीबाग में सीसीएल और एनटीपीसी दोनों कंपनियों में विस्थापितों को स्थायी रोजगार मिले. अधिग्रहित भूमि का मुआवजा आज भी पुराने दर पर दिया जा रहा है. श्री जायसवाल ने कहा कि प्रभावित परिवारों को 20 लाख से बढ़ा कर 40 लाख प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें. ⁠वर्तमान नीति के अनुसार केवल 2016 तक विस्थापित हुए परिवारों को ही विस्थापन नीति का लाभ मिल रहा है. इस कटऑफ तिथि को समाप्त कर सभी पात्र परिवारों को पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola