शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों में रात्रि में सफाई अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों में रात्रि में सफाई अभियान शुरू

सुबह ट्रैफिक व्यवस्था सुगम रहे, इसे लेकर नगर आयुक्त दिया निर्देश

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में निगम ने रात्रि में सफाई अभियान शुरू किया है. यह कार्य नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर शुरू किया गया है. रात्रि सफाई अभियान में करीब 50 सफाई कर्मी और पर्याप्त सफाई वाहन लगाये जा रहे हैं, जो मेन रोड, इंद्रपुरी चौक, पैगोडा, सरकारी बस स्टैंड, कल्लू चौक रोड, नवाबगंज रोड, कालीबाड़ी रोड, जामा मस्जिद रोड, पंच मंदिर रोड, गुरुगोबिंद सिंह रोड समेत कई क्षेत्रों में सफाई कार्य कर रहे हैं.

रात्रि सफाई अभियान के लिए पांच टीम गठित :

व्यावसायिक क्षेत्र में रात्रि में नियमित सफाई कार्य के लिए पांच टीम बनायी गयी है, प्रत्येक टीम में 10-10 सफाई कर्मी लगाये गये हैं. सफाई कार्य तीन नगर प्रबंधक और चार सेनेट्री सुपरवाइजर के नेतृत्व में किया जा रहा है. सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार ने बताया कि व्यवसायिक क्षेत्र में सुबह में ट्रैफिक व्यवस्था में परेशानी नहीं हो, इसके लिए इन क्षेत्रों में रात्रि में सफाई कार्य की व्यवस्था की गयी है. यह कार्य प्रत्येक रात नौ बजे से दो बजे तक किया जा रहा है. इससे शहर में बेहतर सफाई के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुगमता बनी रहती है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola