बर्तन दुकान से हजारों का सामान चोरी

Updated:
विज्ञापन
बर्तन दुकान से हजारों का सामान चोरी

वेंटिलेटर से दुकान में घुसे चोर

विज्ञापन

बड़कागांव. नटराज नगर निवासी महेश साव (पिता माधो साव) की बर्तन एवं जेवर दुकान में सोमवार की रात चोरी हो गयी. महेश साव के अनुसार मंगलवार को दिन के 11 बजे दुकान खोली, तो चोरी का पता चला. अंदर सामान बिखरा पड़ा था व गल्ला खुला हुआ था. महेश के अनुसार चोरों ने वेंटिलेटर से घुसकर घटना को अंजाम दिया है. दुकान से लगभग 26000 के सामान की चोरी हुई है. छह हजार की चांदी की चेन व 20 हजार का कांसा का बर्तन गायब है. दुकान में घुसते और निकलते समय का चोरों के पैर और हाथ का निशान मौजूद है. घटना की सूचना बड़कागांव पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने दुकान का मुआयना किया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola