लापता महिला का दूसरे दिन कुआं में मिला शव

Updated:
विज्ञापन
लापता महिला का दूसरे दिन कुआं में मिला शव

घर में मामूली विवाद के बाद निकल गयी थी, तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

चौपारण. चोरदाहा से 23 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे से लापता मुन्नी देवी (35 वर्ष, पति इंद्रदेव यादव) का शव दूसरे दिन पास के कुएं से बरामद हुआ. परिजनों के मुताबिक घर में मामूली विवाद के बाद मुन्नी देवी दोपहर का खाना खाने के बाद बाहर निकल गयी. देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गयी. पास-पड़ोस से लेकर रिश्तेदारों तक खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. दूसरे दिन घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कुआं में उसका शव मिला. सूचना पाते ही पुलिस पिकेट प्रभारी नीतीश यादव और चौपारण पेट्रोलिंग पुलिस मृतका के के घर पहुंची. तब तक मृतका के मायके वाले भी पहुंच चुके थे. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों (मायका और ससुराल) ने सहमति के बाद कानूनी उलझनों से बचने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इसके बाद गांव के मुक्तिधाम में मुन्नी देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. उनका रो-रोकर बुरा है. बार-बार दरवाजे पर जाकर मां के घर आने की राह निहार रहे हैं. उन्हें यह नहीं पता है कि उनके सिर से मां का आंचल उजड़ चुका है. घर वाले बच्चों को बहला फुसला रहे हैं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola