अष्टानिका महापर्व के पहले दिन श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान

Updated:
विज्ञापन
अष्टानिका महापर्व के पहले दिन श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान

दिगंबर जैन मंदिर देव आज्ञा, मंगलाचरण, घट यात्रा एवं मंडप शुद्धि का कार्यक्रम

विज्ञापन

हजारीबाग. अष्टानिका महापर्व पर श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ मंगलवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत ने बाड़म बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में किया. प्रात 5.45 बजे देव आज्ञा, मंगलाचरण, घट यात्रा एवं मंडप शुद्धि का कार्यक्रम हुआ. सात बजे अभिषेक एवं शांति धारा, 7.45 बजे ध्वजारोहण तथा आठ बजे आचार्य निमंत्रण, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा एवं जाप प्रतिष्ठा हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजन एवं विधान में सहभागिता निभायी. कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य मनोज शास्त्री के सानिध्य में हुआ. इस दौरान मंदिर प्रांगण मंत्रोच्चार एवं जयघोष से गुंजायमान रहा. इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष नागेंद्र विनायका, महामंत्री संजय अजमेरा, जैन महिला समाज की अध्यक्षा प्रेमलता लुहाड़िया, मंत्राणी आशा विनायका, जैन महिला समिति की अध्यक्ष प्रेमा टोंग्या, सचिव निर्मला लुहाड़िया सहित पूरी टीम उपस्थित थी. संध्या 6.30 बजे से आरती, 7.15 बजे शास्त्र सभा एवं 7.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola