चोरी की 23 मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एएसपी के नेतृत्व में बड़कागांव पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन

हजारीबाग. मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये हजारीबाग जिले की बड़कागांव पुलिस ने 23 फरवरी की रात विशेष छापामारी कर बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने चोरी की 23 मोटरसाइकिल जब्त कर बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला निवासी सतीश प्रजापति को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर उसके घर के अंदर और पीछे छुपाकर रखी गयी मोटरसाइकिल बरामद की गयी. बरामद मोटरसाइकिलों में 14 हीरो स्पलेंडर, तीन पैशन प्रो, दो अपाची, दो पल्सर और दो ग्लैमर शामिल है. इसके साथ एक मोबाइल भी जब्त किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करता था. एएसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बड़कागांव थाना में मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस उसके सहयोगियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर विशेष छापामारी अभियान शुरू किया गया था. इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गयी थी, जिसका नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार कर रहे थे. टीम ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक को रोका गया. जांच और पूछताछ में उसकी गतिविधियां संदिग्ध पायी गयीं, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया. छापामारी में एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, सागेन मुर्मू, बसंत भगत सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola