…कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
…कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ शुरू

बेलाही पोडो में गुरुवार को कलश शोभायात्रा के साथ श्री श्री 1008 लक्ष्मी गणेश प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय महायज्ञ शुरू हुआ.

विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा- मनोज यादव

चौपारण. बेलाही पोडो में गुरुवार को कलश शोभायात्रा के साथ श्री श्री 1008 लक्ष्मी गणेश प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय महायज्ञ शुरू हुआ. गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप से जल भरनी के लिए निकली शोभायात्रा में महिलाएं एवं कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर क्षेत्र का भ्रमण किया. स्थानीय जलाशय में यज्ञचार्य ने मंत्रोच्चारण एवं अनुष्ठान का रस्म पूरा कर जल भरनी का कार्य कराया गया. पूजा के बाद सभी महिलाएं माथे पर जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंची. कलश यात्रा में शामिल 501 श्रद्धालुओं को विधायक मनोज यादव ने माथे पर कलश दिया. श्री यादव ने कहा सनातन धर्म में यज्ञ का आयोजन न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि समाज को एकता के सूत्र में बांधने का भी कार्य करता है. प्रत्येक संध्या में यज्ञाचार्य वाराणसी के कृष्ण शास्त्री के साथ प्रखर कथावाचिका देवी जया शास्त्री अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करायेगी. कलशयात्रा में जिप सदस्य आरती कौशल, रामस्वरूप पासवान, राजदेव यादव, बिरेन्द्र रजक, मुखिया मंटू सिंह सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola