ePaper

इंदराबाद को हराकर घाटो की टीम बनी विजेता

Updated at : 20 Aug 2024 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
इंदराबाद को हराकर घाटो की टीम बनी विजेता

चुरचू के आदर्श उच्च विद्यालय कारूखाप मैदान में मंगलवार को स्व सोहन महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच घाटो बनाम इंदराबाद टीम के बीच खेला गया.

विज्ञापन

स्व सोहन महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

चरही.

चुरचू के आदर्श उच्च विद्यालय कारूखाप मैदान में मंगलवार को स्व सोहन महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच घाटो बनाम इंदराबाद टीम के बीच खेला गया. इसमें घाटो टीम 2-1 से जीत दर्ज की. मुख्य अतिथि समाजसेवी अभिषेक महतो थे. घाटो की टीम को 15000 हजार नकद और बड़ा कप दिया गया. उपविजेता टीम को 12 हजार नकद और छोटा कप दिया गया. मुख्य अतिथि ने आदर्श उवि करूखाप के आसपास 100 पेड़ लगाये. विजेता टीम और उपविजेता टीम को जर्सी व मेडल देकर सम्मानित किया गया. अभिषेक महतो ने इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए मुफ्त कराटे सेंटर खोलने की घोषणा की. बरगइयां क्षेत्र में एक अच्छे स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की. मैच में कुल 16 टीमें भाग ली थी. मैच को सफल बनाने में उपमुखिया विनोद कुमार, रवि महतो, संजय महतो, दिवाकर महतो, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार, रोहित कुमार, राजेंद्र कुमार, रोहित, अजय कुमार, शिव कुमार महतो, राजेंद्र महतो, डालचंद महतो, साइमन महतो, मुनाजीर अंसारी, सफीक अंसारी, वरूण महतो में अहम भूमिका निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola