बरकट्ठा में ईद उल फितर का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

Updated:
विज्ञापन
बरकट्ठा में ईद उल फितर का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. रजा जामा मस्जिद बरकट्ठा के इमाम मुफ्ती मोहिब आलम ने सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा करायी. इमाम ने मौके पर क्षेत्र में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी. कहा की ईद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ सभी गिले शिकवे को भूलकर मिलजुल कर मनाने का पैगाम लेकर आती है. झामुमो जिला उपाध्यक्ष यासिन खान के कोनहराखुर्द स्थित आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मौके पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रेरणा प्रिया, पूर्व जिप सदस्य दयमंती देवी, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, दर्शन सोनी, प्रखंड मोमिन कांफ्रेंस अध्यक्ष अब्दुल शकूर अंसारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola