चालक को नशा खिलाकर ट्रक ले भागा

Updated:
विज्ञापन
चालक को नशा खिलाकर ट्रक ले भागा

चालक मासीपीढ़़ी हाइवे में नशे की हालत में अचेत मिला

विज्ञापन

हजारीबाग. चालक को नशा खिलाकर मासीपीढ़ी हाइवे से एक 14 चक्का ट्रक (बीआर03जीए-7755) चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर ट्रक मालिक मणि शंकर (बिहार के भोजपुर जिला के अगिआंव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबराडीह निवासी) ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि 14 जनवरी को पुरूलिया से माल खाली कर ट्रक 15 जनवरी को हजारीबाग पहुंचा. यहां एक गैरेज में काम कराने के बाद ट्रक हाइवे में एक पेट्रोल पंप के पास खड़ा था. 16 जनवरी से गाड़ी का जीपीएस बंद होने पर खोजबीन शुरू की, तो चालक कृष्ण कुमार (ग्राम खरैया थाना, गड़हनी, जिला भोजपुर, बिहार निवासी) नशे में अचेत अवस्था में हाइवे पर मिला. पेट्राेलिंग पुलिस उसे उठाकर थाना ले आयी. होश आने पर चालक ने बताया कि एक परिचित व्यक्ति फोन कर मेरे पास आया और साथ में खाना बनाने लगा. उसने चाय बनाकर दी, जिसे पीकर बेहोश हो गया. उसके बाद वह मोबाइल और गाड़ी को लेकर भाग निकला. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola