पोस्टमार्टम के बाद बच्चों का शव घर लाया गया

घटना पर विधायक मनोज यादव, प्रमुख पूर्णिमा देवी, जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया पूजा कुमारी, राजदेव यादव, बीरेंद्र रजक, रणवीर भगत, उदय राणा ने शोक व्यक्त की है.
परिजनों की चीत्कार से रो पड़ा गांव चौपारण. तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की हुई मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को सोमवार को घर लाया गया. शवों के पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनो्र की चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गयी. एक ही मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार : हादसे में मृत शुभम कुमार एवं उदय यादव के शवों का अंतिम संस्कार एक ही मुक्तिधाम में किया गया. शव यात्रा में बड़ी संख्या लोग शामिल हुए. घटना पर विधायक मनोज यादव, प्रमुख पूर्णिमा देवी, जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया पूजा कुमारी, राजदेव यादव, बीरेंद्र रजक, रणवीर भगत, उदय राणा ने शोक व्यक्त की है. बुझ गया घर का चिराग : मृतक उदय यादव (पिता दिनेश यादव) घर का इकलौता चिराग था. उसकी मौत के बाद मानो घर का चिराग बुझ गया. दिनेश यादव का रो-रोकर बुरा हाल था. तीन बहनों के बीच एक भाई उदय ही था. वह एसवीएम पब्लिक स्कूल का छात्र था. सीओ संजय कुमार यादव ने कहा कि घटना हृदय विदारक है. मृतक के आश्रितों को नियम के अनुसार मुआवजा मिलेगा. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










