नाला के किनारे युवती का शव मिला, पहचान नहीं
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 31 May 2026 10:41 PM
शव शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया
हजारीबाग. कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदुर पंचायत भवन से कुछ दूर नाला के किनारे रविवार को एक युवती का शव मिला. शव की पहचान नहीं हो पायी है. मुर्दा कल्याण संस्थान के नीरज कुमार पासवान ने बताया कि मृतका का उम्र करीब 20 वर्ष है. शव को पहचान के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मॉर्चरी में दो दिनों तक रखा जायेगा. पहचान नहीं होने पर मुक्तिधाम खिरगांव में अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा. शव मिलने की सूचना सिंदूर की ग्रामीणों ने कोर्रा पुलिस को दी. ग्रामीणो ने बताया कि शव पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है. लोगों ने संदेह जताया है कि युवती की हत्या अन्यत्र कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से नाला के पास फेंक दिया गया है. कोर्रा पुलिस आसपास के थाना से संपर्क कर जानकारी ले रही है कि उनके यहां किसी युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है या नहीं.
संदिग्ध हालत में घूम रहे बाइक सवार को पुलिस को सौंपा
हजारीबाग. एक युवक को मोटरसाइकिल से लगातार हुरहुरू मार्ग में इधर-उधर घूमने और उसकी संदिग्ध गतिविधि को देखकर लोगों ने उसे पकड़ कर बड़ाबाजार ओपी को सौंप दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार युवक ब्राउन शुगर के नशे में धुत था. पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज अस्पताल में करायी. ओपी प्रभारी मुकेश कुमार रजक ने बताया कि हुरहुरू मुहल्ला के लोगों ने उसे पकड़ कर थाना में दिया है. किसी ने इस संबंध में आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










