शोभायात्रा के सात दिवसीय महायज्ञ शुरू, जयश्री राम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन
शोभायात्रा के सात दिवसीय महायज्ञ शुरू, जयश्री राम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

डोइया में आयोजित श्री श्री 1008 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश शोभायात्रा से हुआ.

विज्ञापन

चौपारण. डोइया में आयोजित श्री श्री 1008 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश शोभायात्रा से हुआ. यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उदघोष के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा में 501 महिलाओं को विधायक मनोज यादव ने जल भरनी के लिए विदा किया. 12 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के बाद जल यात्री लेढिया नदी तट पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य ने जल भरनी का अनुष्ठान सम्पन्न कराया. इसके बाद सभी पुनः यज्ञ मंडप लौटे.

मुख्य पुजारी राम सिंह, रामचंद्र सिंह और रामसागर सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया. विधायक यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सुख, शांति और आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं तथा हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

यात्रा के दौरान सियरकोनी धाम स्थित जगन्नाथ मंदिर से आये भक्तों की टोली ने मधुर संकीर्तन प्रस्तुत किया. कलश यात्रा में सीओ संजय यादव, सहदेव प्रसाद यादव, राजदेव यादव, वीरेंद्र रजक, राजेंद्र चंद्रवंशी, अरविंद सिन्हा, संजय सिंह, परशुराम सिंह, यज्ञ समिति सदस्य आदित्य सिंह, सुनील सिंह, संजय सिंह, कारू सिंह, सुरेन्द्र दास, प्रदीप सिंह, कौशल सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, विवेक सिंह, पंकज सिंह सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola