अलग-अलग आंगन से निकली शवयात्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

डेबो रेंबो करमा से 30 जुलाई की देर रात प्रशासन ने दोनों मजदूरों के शव को अपने कब्जे में कर लिया.
विज्ञापन
चौपारण.
डेबो रेंबो करमा से 30 जुलाई की देर रात प्रशासन ने दोनों मजदूरों के शव को अपने कब्जे में कर लिया. बुधवार को बरामद शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से समझौता के बाद मामला शांत हुआ. ज्ञात हो कि रेंबो करमा में पत्थर खदान धंसने से मो समसुद्दीन और मनोज भुइयां की मौत मलवे में दब जाने से हो गयी थी. जबकि खदान में काम कर रहे दो अन्य मजदूर घायल हो गये थे. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ मुआवजा में मोटी रकम की मांग को लेकर खदान के पास बैठ गये थे. देर रात तक खदान संचालक और मृतक के आश्रितों के बीच संतोषजनक वार्ता के बाद मामला शांत हो सका.परिजनों के चीत्कार से गांव हुआ गमगीन :
पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव को देख परिजनों के चीत्कार से गांव गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. गांव व रिश्तेदार के लोग परिजनों को ढांढ़स बांध रहे थे. करमा गांव में सभी घर चूल्हा चौकी बंद रहा. अलग-अलग घर से दो शवयात्रा निकली. मनोज भुइयां के शव का अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में किया गया. वहीं, मो समसुद्दीन कब्रिस्तान में दफन किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










