टाटीझरिया थाना प्रभारी सस्पेंड
Updated at : 31 Jul 2024 6:52 PM (IST)
विज्ञापन

टाटीझरिया थाना प्रभारी सुजीत कुमार को एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को सस्पेंड कर दिया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
टाटीझरिया के नारायणपुर गांव में पुलिस के भय से भगाने के क्रम में युवक की कुएं में गिरने से मौत मामले में टाटीझरिया थाना प्रभारी सुजीत कुमार को एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को सस्पेंड कर दिया. एसपी ने टाटीझरिया थाना में नया थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को बनाया. नये थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने टाटीझरिया थाना में योगदान दिया. मालूम हो कि टाटीझरिया थाना क्षेत्र के नारारायणपुर गांव स्थित एक दुकान पर टाटीझरिया थाना के पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची. पुलिस को देखते ही दुकान में खड़े युवक भागने लगे. इस दौरान दो युवक दो अलग-अलग कुएं में डूब गए थे. एक युवक को जिंदा निकाल लिया गया था जबकि दूसरे युवक की मौत हो गई थी.विधि व्यवस्था बनाना मेरी प्राथमिकता :
टाटीझरिया के नये थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना और आम लोगों से अच्छा संबंध बनाना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




