ePaper

छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगा कर दी जान

Updated at : 03 Jan 2026 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगा कर दी जान

कोडरमा की रहनेवाली थी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग कॉलेज मोड़ स्थित किरण हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान राखी कुमारी के रूप में हुई है. छात्रा कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के अलकडीहा गांव निवासी संजय राम की पुत्री थी. घटना दो दिसंबर की रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. छात्रा का शव पंखे से लटकता देख अन्य छात्राओं में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया. घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गयी है. कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसा उत्पीड़न का आरोप

बरही. एक नाबालिग लड़की के पिता ने बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि उनकी बेटी की उम्र 14 वर्ष है. वह आठवीं की छात्रा है. रामगढ़ जिले के सौदागर मोहल्ले का रहने वाला मो कामरान उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर उत्पीड़न कर रहा है. वह जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है. इनकार करने पर लड़की का फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है. कहता है कि यदि इससे बचना है, तो तीन लाख रुपये दो. नाबालिग के पिता ने मो कामरान को शह देने का आरोप उसके भाई मो इरफान व उसके पिता मो वकील पर लगाया है. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola