ePaper

अपराध व मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री रोकें : डीआइजी

Updated at : 19 Jan 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध व मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री रोकें : डीआइजी

अपराध समीक्षा बैठक में हजारीबाग रेंज के सभी एसपी को निर्देश

विज्ञापन

हजारीबाग. डीआइजी अंजनी कुमार झा ने सोमवार को हजारीबाग रेंज के सभी जिले के एसपी के साथ अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में डीआइजी ने सभी एसपी से जिले की आपराधिक घटनाओं की जानकारी ली. सभी जिले में संगठित अपराध की घटनाओं पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने हजारीबाग व चतरा जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने और इस कारोबार से जुड़े तस्करों पर नकेल कसने का आदेश एसपी को दिया. साथ ही डीआइजी ने रेंज के जिले में दर्ज संगठित अपराध के मामले का अनुसंधान, फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की पूरी जानकारी ली. संगठित अपराध व एनडीपीएस एक्ट के दर्ज कांडों की भी समीक्षा की. दर्ज मामले पर जिले की पुलिस ने क्या-क्या कार्रवाई की, इसकी भी समीक्षा हुई. महिला प्रताड़ना व हिंसा से जुड़े दर्ज कांडों की भी समीक्षा डीआइजी ने की. इसके अलावे लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने सड़क लूट, डकैती, छिनतई, गृहभेदन समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर विराम लगाने का निर्देश दिया.

आगामी पर्वों व निकाय चुनाव की तैयारी का जायजा

समीक्षा बैठक में डीआइजी ने आगामी पर्व और निकाय चुनाव की तैयारी पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने सरस्वती पूजा, होली, ईद व रामनवमी पर्व में शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए रणनीति तैयार करने को कहा. बैठक में हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन, गिरिडीह एसपी विमल कुमार, कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह, चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और रामगढ़ एसपी अजय कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola