चंदा नहीं देने पर ट्रेलर पर पथराव, उपचालक घायल

Updated:
विज्ञापन
चंदा नहीं देने पर ट्रेलर पर पथराव, उपचालक घायल

गुरुवार को जीटी रोड पर दनुवा घाटी में हुई घटना

विज्ञापन

चौपारण. जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में गुरुवार को दिल्ली से देवघर जा रहे ट्रेलर के चालक को सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देना महंगा पड़ गया. रोड पर चंदा कर रहे युवकों ने लाठी-डंडा एवं पत्थर से ट्रेलर पर हमला बोल दिया. घटना में ट्रेलर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रेलर का उप चालक पवन यादव (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका सिर फट गया है. जबकि चालक नितेश चंद्रवंशी (28 वर्ष) को हल्की चोट आयी है. दोनों बरकट्ठा के रहने वाले हैं. नितेश ने बताया कि ट्रेलर पर चावल लोड कर दिल्ली से देवघर जा रहा था. तभी उक्त लोग घाटी में जबरन ट्रेलर को रोकने का इशारा करने लगे. नहीं रुकने पर पीछा कर उक्त लोग ट्रेलर पर पथराव करने लगे. इसके बाद वह ट्रेलर लेकर थाना पहुंच गया. जहां पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल भेजा. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि पुलिस गश्ती को भेजकर मामले की जांच की जा रही है. जबरन चंदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola