चोरी की डीजे लदी पिकअप समेत दो वाहन बरामद, चार हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
चोरी की डीजे लदी पिकअप समेत दो वाहन बरामद, चार हिरासत में

गैरेज में डेंटिंग-पेंटिंग के दौरान पकड़ी गयी गाड़ी, डीजे सेट व जेनरेटर बरामद

विज्ञापन

बरकट्ठा/बरही. गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंडासिंगा मोड़ से 17 मार्च की रात चोरी हुई डीजे लदी पिकअप वैन (जेएच02क्यू-8266) को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज दास (बरही) के घर छापेमारी कर एक बोलेरो, चोरी का मैजिक वाहन (जेएच12एल-8231), मोटरसाइकिल और कई संदिग्ध नंबर प्लेट जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, चोरी गयी पिकअप वैन की हरिजन स्कूल करियातपुर के समीप एक गैरेज में डेंटिंग-पेंटिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति की नजर वाहन पर पड़ी और उसने डीजे मालिक को सूचना दी. वाहन मालिक ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की पहचान की और पुलिस को सूचित किया. इस सूचना पर गोरहर और बरही पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से डीजे का पूरा सेट और दो जेनरेटर बरामद किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज दास, पेंटर सुनील दास और गैरेज मालिक सरताज मियां समेत एक अन्य को हिरासत में लिया है. साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola