जमुनियातरी में कमजोर जनजाति समूह के लिए लगा शिविर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 6:10 PM

विज्ञापन

चौपारण के सभी कमज़ोर जनजाति समूह पीवीटीजी क्षेत्रों में विशेष शिविर 19 से 26 जुलाई तक लगेगा.

विज्ञापन

हजारीबाग.

उपविकास आयुक्त हजारीबाग के निर्देश पर नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड चौपारण के सभी कमज़ोर जनजाति समूह पीवीटीजी क्षेत्रों में विशेष शिविर 19 से 26 जुलाई तक लगेगा. बीडीओ सीमा कुमारी की अध्यक्षता में बिरोहर क्षेत्र जमुनयातरी में शिविर लगाया गया. इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य चेकअप, एएनसी, एनीमिया, बीपी शुगर, चर्म रोग की जांच कर दवा वितरण किया गया. बीडीओ ने बिरहोर बच्चों का अन्नप्रासन्न व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की. सभी बच्चों को कॉपी-पेंसिल बांटी. इसके अलावा शिविर में नया आधारकार्ड बनाने के लिए आवेदन, राशन कार्ड में नाम, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन भराया गया. मौके पर सीएचसी डॉक्टर, चोरदाहा मुखिया, आकांक्षी प्रखंड फेलो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, महिला व बाल विकास सुपरवाइजर, आपूर्ति अधिकारी, पंचायत सचिव, सीएचओ, एएनएम, बीटीटी, सीआरपी, पीरामल टीम के सदस्य, जेएसलपीएस के सीसी, एडब्ल्यू सहायिका के सदस्य व अन्य सहकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola