ePaper

ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल छह गिरफ्तार

Updated at : 14 Jan 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल छह गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों में इचाक थाना के वाहन का एक निजी चालक भी शामिल

विज्ञापन

इचाक. पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल छह पैडलर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हालांकि पुलिस इनके नाम का खुलासा करने से इंकार कर रही है. बताया जा रहा है कि सभी को जिला पुलिस ने दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया था. इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पूछताछ की गयी. गिरफ्तार लोगों में इचाक थाना के वाहन का निजी चालक शुभम कुमार भी शामिल है. सूत्रों की मानें तो इन लोगों पर ड्रग्स के कारोबार में रुपये के लेन-देन के आरोप होने की बात कही जा रही है. इस पूरे मामले में इचाक पुलिस की भूमिका संदेहात्मक प्रतीत हो रही है. थाना प्रभारी राजदीप कुमार बात करने से बच रहे हैं. मालूम हो कि इचाक थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर का कारोबार पिछले एक वर्ष से फल-फूल रहा है. वहीं नशे की चपेट में आने से कई गांव के दर्जनों युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है. इचाक पुलिस ने पिछले माह चलाये गये छापामारी अभियान में पांच-छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, बावजूद नशे का कारोबार फल-फूल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola