मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते छह गिरफ्तार
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 18 Jan 2026 10:44 PM
ब्राउन शुगर, गांजा एवं तीन मोबाइल फोन जब्त
इचाक. थाना क्षेत्र के हदारी स्कूल के पीछे से 17 जनवरी को ब्राउन शुगर एवं गांजा बेचने-खरीदने वाले छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इनमें मो सोनू (पिता मो नसीम) बुचड़टोली, हजारीबाग, रशीद हुसैन (पिता अनवर हुसैन), ग्राम सुभाष मार्ग नाला रोड, जैन मंदिर गली, थाना ओपी बड़ा बाजार, मो शाहनवाज पिता (अली हुसैन), डॉ जाकिर हुसैन रोड, गौस नगर, बड़ा बाजार, हजारीबाग, मनोज कुमार मेहता (पिता भीम नारायण मेहता) करियातपुर, थाना इचाक, करण कुमार (पिता कृष्णा प्रसाद मेहता) ग्राम हदारी, थाना इचाक, विवेक कुमार (पिता मोती प्रसाद मेहता) ग्राम करियातपुर, थाना इचाक शामिल हैं. थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमित कुमार के निर्देश पर एसआइटी का गठन कर हदारी स्कूल के पीछे दोपहर करीब तीन बजे छापामारी की गयी. जिसमें उपरोक्त सभी छह अपराधियों को ब्राउन शुगर एवं गांजा की खरीद-बिक्री करते गिरफ्तार किया गया. इनके पास से पांच पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन सवा दो ग्राम), 10 पुड़िया गांजा (वजन 130 ग्राम), तीन एंड्रायड मोबाइल फोन एवं एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन जब्त किया गया. गिरफ्तार सोनू कुमार के खिलाफ सदर थाना में छह एवं रशीद हुसैन के खिलाफ लोहसिंघना थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है. छापामारी दल में डीएसपी अमित कुमार, थाना प्रभारी राजदीप कुमार एवं इचाक थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










