छुरेबाजी के मामलेे में गिरफ्तार छह आरोपी जेल भेजे गये

27 फरवरी की शाम 7.30 बजे बड़कागांव मुख्य चौक में दो युवकों को चाकू मार कर गंभीर रूप घायल कर दिया था.
बड़कागांव. बड़कागांव चौक में 27 फरवरी की शाम छुरेबाजी की घटना में शामिल छह युवकों को शनिवार को जेल भेज दिया गया. जिसमें राजा यादव (पिता विमल यादव चौपारण), राहुल यादव उर्फ रोहित यादव (पिता अर्जुन यादव सिंघानी), गोल्डन यादव (पिता नेमन गोप कटकमदाग), शिवम कुमार (पिता प्रदीप कुमार यादव कुसुंभा), रिशु कुमार (पिता हेमराज साव कटकमदाग) और विक्रम कुमार यादव (पिता विशेश्वर गोप कटकमदाग) शामिल है. मालूम हो कि 27 फरवरी की शाम 7.30 बजे बड़कागांव मुख्य चौक में दो युवकों को चाकू मार कर गंभीर रूप घायल कर दिया था.
बगैर टीपी के कोयला ढुलाई में लगे दो हाइवा जब्त
केरेडारी. केरेडारी सीओ रामरतन वर्णवाल ने बगैर टीपी परमिट के कोयला ढुलाई कार्य में लगे दो हाइवा वाहन को शनिवार को जब्त किया है. जब्त वाहनों को पगार ओपी प्रभारी के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में सीओ राम रतन कुमार वर्णवाल ने जिला परिवहन पदाधिकारी के नाम पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि एक मार्च 2025 को केरेडारी से कोयला प्रेषण कार्य में लगे हाइवा वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें दो हाइवा ओडी 09 एए 8792 और ओडी 09 भी 7417 को निरीक्षण के दौरान बगैर टीपी परमिट के परिचालन करते पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी.मारपीट में महिला घायल
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के सिमराटांड़ में मारपीट की हुई घटना में काजल देवी 24 वर्ष पति मुकेश कुमार तुरी घायल हो गयी. उसका इलाज 28 फरवरी की रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




