हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी गठित

Updated:
विज्ञापन
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी गठित

मासूम से दरिंदगी व हत्या के विरोध में आक्रोश

विज्ञापन

विष्णुगढ़. 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हुई निर्मम हत्या से पूरा इलाका शोक और आक्रोश में डूबा है. गुरुवार को भी बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं हुआ. परिजन मुंबई में रह रहे उसके पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं. इधर, ग्रामीण दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इधर, मामले में विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतका की मां के आवेदन पर एक नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआइटी का गठन भी किया गया है. एसआइटी में एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद, एसडीपीओ सदर अमित आनंद और प्रशिक्षु आइपीएस शुभम नागर भावु शामिल हैं. इधर, गुरुवार को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी. नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. विधायक प्रदीप प्रसाद ने दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की है. उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके. उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा बच्ची के पिता को जल्द घर लाने की व्यवस्था कराने की बात कही.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola