बरकट्ठा में बाइक जुलूस, जय श्री राम से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन
बरकट्ठा में बाइक जुलूस, जय श्री राम से गूंजा इलाका

मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्ति गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. बरकट्ठा में शनिवार को नवमी के अवसर पर रामभक्तों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली. रैली बरकट्ठा दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर गोरहर थाना, जीटी रोड, बाजार रोड, बरकट्ठा डीह, प्लस टू हाइस्कूल समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस लौट गयी. रैली में शामिल श्रद्धालु अपने हाथों में भगवा ध्वज लिये जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. पर्व को लेकर बरकट्ठा दुर्गा मंदिर परिसर समेत अन्य मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. वहीं मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. भक्ति गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है. चारों ओर महावीरी झंडा और पताकाओं से इलाका भगवामय नजर आ रहा है. जुलूस में विधायक अमित कुमार यादव, राजनंदनी कुमारी, स्नेहा कुमारी, जिप सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, दर्शन सोनी, विहिप प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, कमलेश गुप्ता, रामजी मंडल, अशोक गुप्ता, संजय प्रसाद, रामचंद्र चौधरी, विजय यादव, पूजा समिति अध्यक्ष रामखेलावन यादव, सूरज मोदी, दीपक राणा, उपेंद्र यादव, धीरज गुप्ता, सुमन गुप्ता, मिथलेश भारती, सुरेश राम, महेश मंडल, राज गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, बिट्टू मोदी, मोनू मंडल, चंदन मोदी, उमेश मोदी, श्रीकांत पांडेय, उमेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. वहीं बाइक रैली के मद्देनजर बरही एसडीओ जोहन टुडू, डीएसपी अजीत कुमार विमल, सीओ नवीन भूषण कुल्लू, बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया समेत अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल मुस्तैद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola