शिलाडीह गांव में सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन

Updated at : 21 Mar 2026 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
शिलाडीह गांव में सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन

ग्राम शिलाड़ीह में चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी के अवसर पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया जा रहा है.

विज्ञापन

बरकट्ठा. ग्राम शिलाड़ीह में चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी के अवसर पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया जा रहा है. गुरुवार को कलश स्थापना से प्रारंभ होकर सप्तमी तक कथा का कार्यक्रम निर्धारित है. इस अवसर पर अयोध्या से आईं प्रसिद्ध कथा वाचिका मनु शर्मा अपनी मधुर वाणी और प्रेरक प्रसंगों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रही हैं.

काली मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट, साउंड और भव्य पंडाल से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा है. कथा श्रवण के लिए लोग दूर-दराज से रात्रि में भी पहुंच रहे हैं. कथा के दौरान एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए, जिन पर श्रोता झूमते नजर आए और प्रभु श्रीराम का जयकारा करते रहे. मनु शर्मा ने कथा में कहा कि श्रीराम कथा श्रवण करने से जीवन धन्य हो जाता है. प्रभु श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे और उनके आदर्शों पर चलना ही जीवन का सच्चा मार्ग है. उन्होंने समझाया कि अंतिम संस्कार के समय लोग “राम नाम सत्य है” का नारा लगाते हैं, जिसका अर्थ है कि जीवन का एकमात्र सत्य भगवान राम हैं. इसलिए सभी को उनके नाम का स्मरण करना चाहिए और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए.

वहीं चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर पुजारी रोहितास पांडेय और योगेश्वर पांडेय द्वारा सुबह-शाम मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ किया जा रहा है. इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया है, जहाँ श्रद्धालु धर्म, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम अनुभव कर रहे हैं.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola