सर्विस रोड कराया गया खाली

Updated:
विज्ञापन
सर्विस रोड कराया गया खाली

14 मार्च को सड़क हादसे के बाद चरही में अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन

चरही. चरही घाटो चौक में 14 मार्च को हुए सड़क हादसे के बाद रविवार को सर्विस रोड को सुरक्षित बनाने के लिए चरही पुलिस, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक और जिप सदस्य बासुदेव करमाली के सहयोग से चरही सर्विस रोड, घाटो मोड़ और चरही चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान ठेला-खोमचा, सब्जी दुकानों और अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को हटाया गया. अभियान के दौरान सड़क और सर्विस रोड पर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया. पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी और जुर्माना भी लगाया जायेगा. थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि चरही चौक और सर्विस रोड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि सड़क पर सब्जी बेचने से जाम और दुर्घटना की स्थिति बनती है. सब्जी विक्रेताओं को दुर्गा मंडप और चौक स्थित बिरसा कार्यालय के पास दुकान लगाने की सलाह दी गयी. अभियान में एसआइ अभय आनंद, एएसआइ सुरेंद्र कुमार चौधरी, उप मुखिया अभिजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि लालचंद महतो, अभिषेक कुमार महतो, मुरारी सिंह, किशुन महतो, फूलचंद महतो, भुनेश्वर ठाकुर, सतीश साहू, अजित सिंह, महादेव विश्वकर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola