आइसेक्ट विश्वविद्यालय में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम

कार्यक्रम में युवतियों को बताये गये आत्मरक्षा के तरीके
कार्यक्रम में युवतियों को बताये गये आत्मरक्षा के तरीके
हजारीबाग. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आइसेक्ट विश्वविद्यालय में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तीन मार्च से शुरू हुआ यह कार्यक्रम नौ मार्च तक चलेगा. फिट इंडिया वीमेंस सप्ताह के तहत शुक्रवार को वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन, स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया व झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरुआत कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एकेडमिक डॉ एमके मिश्रा ने संयुक्त रूप से की. प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, गंगा कुमारी, प्रियंका कुमारी व प्रमोद यादव ने प्राध्यापिकाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीक बताये. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि महिलाओं एवं युवतियों में आत्मरक्षा बढ़ाने को लेकर यह कार्यक्रम न केवल प्रतिभागियों में आत्मविश्वास पैदा करेगा, बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूत करेगा. डीन एकेडमिक डॉ एमके मिश्रा ने ऐसे कार्यक्रम को महिलाओं व युवतियों के लिए अहम बताया. अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया. प्रशिक्षण में भाग लेने वाली प्राध्यापिका में पंकज प्रज्ञा, कोमल पल्लवी भेंगरा, विशाखा बाला, प्रीति वर्मा, नेहा सिन्हा, सरिता टुडू, दीपशिखा, मानसी प्रधान, सृष्टि सिन्हा, गौरी प्रिया, रेखा कुमारी, नागेश्वरी कुमारी, डॉ गीता कुमारी, प्रतिभा हेंब्रम, फरहीन सिद्दीकी व सबिता कुमारी, छात्राओं में प्रिया सिंह, मून मेहता, शोभा कुमारी, खुशी कुमारी, पलक शर्मा, कुमारी साक्षी गुप्ता, सपना कुमारी, अनुप्रतिभा, मुस्कान कुमारी, प्रियांशु कुमारी, नेहा कुमारी, शगुफ्ता प्रवीण, प्रियंका भारती, कोमल रानी, सीमा कुमारी, चंपा कुमारी, स्न कुमारी, डॉली कुमारी, प्रिया कुमारी, सिंपल कुमारी, ललिता कुमारी, अंशु कुमारी सहित अन्य छात्राएं हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




