आइएनएस स्कूल दारू में स्पैल बी प्रतियोगिता में 22 बच्चे पुरस्कृत

Updated at : 08 Jul 2024 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
आइएनएस स्कूल दारू में स्पैल बी प्रतियोगिता में 22 बच्चे पुरस्कृत

आइएमएस, एमएमएम इंगलिश मीडियम स्कूल दारू में स्पेल बी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दारू.

आइएमएस, एमएमएम इंगलिश मीडियम स्कूल दारू में स्पेल बी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में दूसरी कक्षा से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हुए. सभी कक्षाओं को चार ग्रुप में बांटकर प्रतियोगिता हुई. इसमें 300 इंगलिश शब्द का स्पेलिंग तैयारी करने का लक्ष्य दिया गया था. इन्हीं इंगलिश शब्दों के बीच से सवाल पूछे गये. जिसमें 22 बच्चे विजेता बने. प्रत्येक ग्रुप में तीन बच्चों को पुरस्कृत किया जाना था. विद्यालय प्रबंधन की ओर से बेहतर प्रदर्शन करनेवाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य तेनमोझी, विनोजी ने पुरस्कार वितरण किया गया. प्राचार्य ने बताया कि इस स्पेल बी प्रतियोगिता से विद्यालय के विद्यार्थियों को शब्दावली के क्षेत्र में कौशल विकसित किया जायेगा. यह प्रतियोगिता प्रत्येक तीन माह पर आयोजित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola