ePaper

..चपवा में धूमधाम से मना शबरी जयंती

Updated at : 25 Feb 2026 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
..चपवा में धूमधाम से मना शबरी जयंती

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम चपवा में धूमधाम से शबरी जयंती मनायी गयी. शबरी माता का पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया.

विज्ञापन

हजारीबाग. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम चपवा में धूमधाम से शबरी जयंती मनायी गयी. शबरी माता का पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया. सचिव तपेश्वर राम ने कहा कि शबरी माता मतंग ऋषि की शिष्या थीं. यद्यपि वह अशिक्षित थी, फिर भी उसके मन में अपने गुरु के प्रति अगाध आस्था, भक्ति और दृढ़ विश्वास था. जब मतंग ऋषि बूढ़े हो गये और उन्हें एहसास हुआ कि पृथ्वी पर उनका समय समाप्त हो रहा है, तो उन्होंने शबरी को उनके जाने के बाद आश्रम की देखभाल करने के लिए कहा. उन्होंने उससे कहा कि उसे भगवान श्री राम के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. सच्ची भक्त शबरी ने अपना जीवन अपने गुरु के उपदेशों के प्रति समर्पित कर दिया और श्री राम के आगमन की प्रतीक्षा में अपने दिन बिताये. वह हर दिन आश्रम में झाड़ू-पोंछा और सफ़ाई करती थी. घड़ों में ताजा पानी भरती थी और श्री राम के लिए फल और कंद इकट्ठा करती थी. उसने वर्षों तक श्री राम की प्रतीक्षा की. कार्यक्रम में मीना देवी, लिलो देवी, पुतुल देवी, लखिया देवी, मालती देवी, धनेश्वर राम, दशरथ राम, राजेश राम, संजय राम सहित चपवा गांव के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola