पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से हड़कंप, तीन पंप ड्राई

Updated at : 23 Mar 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से हड़कंप, तीन पंप ड्राई

महज एक दिन पहले तक सामान्य थे हालात, सोमवार सुबह उमड़ा हुजूम

विज्ञापन

विष्णुगढ़. प्रखंड में सोमवार को पेट्रोल के लिए हाहाकार मच गया. महज एक दिन पहले तक सामान्य रूप से चल रहे पेट्रोल पंपों पर सुबह होते ही उपभोक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. स्थिति यह थी कि दोपहर होते-होते प्रखंड के छह में से तीन पंप पूरी तरह ड्राई हो गये. वहां पेट्रोल खत्म है की तख्ती लटक गयी. अफवाह के चलते अफरा तफरी मच गयी. आने वाले दिनों में पेट्रोल की भारी किल्लत होने की अफवाह क्षेत्र में तेजी से फैल गयी. लोग अपने वाहनों के साथ पंपों की ओर दौड़ पड़े. लोगों ने न केवल वाहनों की टंकियां फुल करायी, बल्कि डिब्बों और गैलनों में भी स्टॉक करने के लिए पेट्रोल ले जाते देखे गये. दोपहर तक खाली हो गये पंप : भीड़ का आलम यह था कि बनासो और नवादा स्थित तीन पेट्रोल पंप दोपहर तक ही खाली हो गये. उपभोक्ता सातमील मोड़, चलनिया और चौथा स्थित अन्य पंपों की ओर भागे. जिससे वहां भी अफरातफरी का माहौल बन गया. शाम तीन बजे तक इन पंपों पर भी लंबी कतारें लगी रही. उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें : घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा. लोगों का कहना था कि रविवार तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन सोमवार की सुबह अचानक बढ़ी भीड़ ने व्यवस्था बिगाड़ दी. पेट्रोल पंप संचालकों का मानना है कि यह स्थिति केवल अफवाह के कारण पैदा हुई.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola