रामनवमी व मंगला जुलूस को लेकर रूट वेरिफिकेशन व फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी व मंगला जुलूस को लेकर रूट वेरिफिकेशन व फ्लैग मार्च

पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन

हजारीबाग. रामनवमी एवं मंगला जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्द्र पूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला प्रशासन ने जुलूस के निर्धारित मार्गों का रूट वेरिफिकेशन किया तथा फ्लैग मार्च निकाला. प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने सीसीआर से पेट्रोलिंग की शुरुआत की. फ्लैग मार्च शहर के इंद्रपुरी चौक, नूरा, पगमिल, छड़वा डैम होते हुए झंडा चौक पहुंचा. इसके बाद बड़ा अखाड़ा, पंच मंदिर चौक और जामा मस्जिद रोड तक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हाइकोर्ट के निर्देशों के अनुसार पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें. रामनवमी पर्व के अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय मंगला जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कई स्थानों पर जोनल दंडाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, सहायक समाहर्ता आनंद शर्मा, भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, डीआरडीए निदेशक मां देवप्रिया, जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती और डीपीआरओ रोहित कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola