पीएम मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 31 May 2026 10:38 PM
बड़ा बाजार में बूथ संख्या 247, 248 व 249 पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड
हजारीबाग. जैन भवन बड़ा बाजार नगर पश्चिमी स्थित बूथ संख्या 247, 248 एवं 249 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 134वां एपिसोड सुना गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ संयोजक सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एपिसोड में देशवासियों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की प्रेरणादायी कहानियों का उल्लेख किया. देशवासियों से सेवा, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम सुन रहे लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर विहिप के प्रदेश संरक्षक डॉ बीके सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, महामंत्री राकेश वर्मा, मालाकार समाज के जिलाध्यक्ष भोला भगत, जितेंद्र जैन, भाजयुमो के शैलेश चंद्रवंशी, दुर्गा राम चंद्रवंशी, रौनियार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास केसरी, संजय बिहारी, मनोज जैन, दुर्गा राम चंद्रवंशी, विजय राम चंद्रवंशी, अरुण कुमार वर्मा, अमरदीप कुमार, राजन वर्मा, मेहुल खंडेलवाल, अनीश कुमार सिंह, देवेंद्र जैन, योजित खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










