राज्य सरकार अपने वादे को पूरा नहीं किया : राकेश

Updated at : 21 Sep 2024 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार अपने वादे को पूरा नहीं किया : राकेश

पश्चिमी पंचायत भवन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह परिवर्तन यात्रा के प्रमंडल प्रभारी राकेश प्रसाद ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि पांच वर्षों से झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार है.

विज्ञापन

बड़कागांव.

पश्चिमी पंचायत भवन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह परिवर्तन यात्रा के प्रमंडल प्रभारी राकेश प्रसाद ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि पांच वर्षों से झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार है. इसके बाद भी हेमंत सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पायी. जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. झारखंड में झूठ और लूट की सरकार है. इसीलिए भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाली है. उन्होंने कहा कि हमारा नारा है न सहेंगे, न कहेंगे, बदल देंगे. पूरे झारखंड में 21 सितंबर से एक अक्टूबर तक परिवर्तन यात्रा निकाली जायेगी. उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा इटखोरी से शुरू होगी, जो 29 प्रखंड से गुजरेगी. यात्रा का शुभारंभ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. उन्होंने कहा कि मंईयां योजना एक चुनावी लॉलीपॉप है, जो ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी. मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, अनिल राय, रंजीत कुमार, कैलाश राणा, खेमलाल महतो, आदित्य साहू सोनी, जुगनू सिंह, मनोज शाहा, किशोर राणा, सुरेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola