शहर में 54 स्थानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Updated at : 26 Mar 2026 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में 54 स्थानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, दो लोग गिरफ्तार

रामनवमी से पहले अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

हजारीबाग. रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण और नशामुक्त बनाये रखने के लिए एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर अवैध महुआ शराब की चुलाई और बिक्री पर रोक लगाने के लिए शहर के 54 स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 855 लीटर महुआ शराब, 225 बोतल विदेशी शराब और 35 क्विंटल से अधिक जावा महुआ जब्त किया गया. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. शहर के विभिन्न होटलों, किराना दुकानों और अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गयी. एसपी ने बताया कि कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित खुशबू होटल, होटल मीत मिलन, होटल सिटी इन, होटल ग्रीन पार्क, होटल वनांचल, होटल हवाना नाइट, होटल स्वागतम, होटल डिलिशियस ढाबा, बिहारी ढाबा, यादव लाइन होटल, मेहता लाइन होटल और लंबू लाइन होटल में छापेमारी की गयी. नगवां स्थित धर्मवीर किराना स्टोर और संदीप मोबाइल दुकान में छापेमारी कर 199 बोतल शराब जब्त किया गया. वहीं कोर्रा हेठटोला में छह स्थानों पर छापेमारी कर 850 किग्रा जावा महुआ जब्त कर छह शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया. लोहसिंघना थाना क्षेत्र में सात स्थानों पर छापेमारी के दौरान आठ गैलन में 225 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. सदर थाना क्षेत्र के कानी बाजार भुइयां टोली में 11 स्थानों पर छापेमारी कर 180 लीटर महुआ शराब और आठ क्विंटल जावा महुआ बरामद किया गया. पेलावल ओपी क्षेत्र में 10 स्थानों पर छापेमारी कर 15.40 क्विंटल जावा महुआ जब्त किया गया. इसके अलावा कई थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से जिला परिषद चौक, कर्जन ग्राउंड और नूरा सहित आठ स्थानों पर छापेमारी कर 450 लीटर महुआ शराब बरामद किया.

पुलिस की छह टीमों ने की कार्रवाई : एसपी

एसपी ने कहा कि अवैध शराब की चुलायी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की छह टीम बनायी गयी थी. सभी टीम ने शहर के अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी की. छापामारी दल में सदर एसडीपीओ अमित आनंद, प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत कुमार, अनुभव भारद्वाज, प्रदीप कुमार साव, चंद्रशेखर कुमार, आकाश भारद्वाज, मो वसीम रज्जा, कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, पेलावल ओपी प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola