ePaper

रानी अहिल्याबाई होलकर एक महान मराठा शासिका थीं : प्रांत प्रचारक

Updated at : 25 May 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
रानी अहिल्याबाई होलकर एक महान मराठा शासिका थीं : प्रांत प्रचारक

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर रविवार को अग्रसेन भवन में संगोष्ठी का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

हजारीबाग. रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर रविवार को अग्रसेन भवन में संगोष्ठी का आयोजन हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रांत प्रचारक गोपाल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर एक महान मराठा शासिका थीं. उन्होंने मालवा क्षेत्र में होलकर राजवंश की स्थापना की. विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हमें अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी से प्रशासनिक और सामाजिक कर्तव्यों की सीख लेनी चाहिए. उन्होंने विधवा विवाह एवं उसकी समुचित व्यवस्था के साथ-साथ महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया था. सीमा शर्मा ने कहा कि इतिहास उन्हीं को याद रखता है, जो समाज के लिए कुछ करते हैं. जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई न्यायप्रिय, धार्मिक और सामाजिक सुधारों की अग्रदूत थीं. उन्होंने विधवा विवाह, महिला शिक्षा और जनकल्याण को बढ़ावा दिया. कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने शासन की बागडोर दृढ़ता से संभाली. अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह व संचालन दामोदर सिंह ने किया. कार्यक्रम में प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव, शिवपूजन पाठक, केपी ओझा, सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, अशोक यादव, दिनेश सिंह राठौर, दामोदर सिंह, रेणुका साहू, भानुमति पासवान, जय नारायण प्रसाद, कुणाल किशोर, मनोज गिरी, कुंवर मनोज सिंह, सुमित लहरी, मनोरमा राणा, अजीत चंद्रवंशी, इंद्र नारायण कुशवाहा, राजकरण पांडे, सत्यभामा, विवेक बैरियर, प्रकाश कुशवाहा, कृष्णा मेहता, कैलाश यादव, रणधीर पांडे, ऋषि शर्मा, चंदन सिंह, अजीत बक्शी, राजेश चंद्रवंशी, कुलदीप कृष्णा, सुमन सिंहा, राजेश कुमार, आशीष कुमार, विनोद ओझा, गणेश प्रसाद, लीलावती देवी, पिंटू देवी, गुड़िया देवी, संगीता अग्रवाल, कंचन शर्मा, किरण देवी, नेहा आलम, सोनी, पूनम, रेखा देवी, सरिता देवी, सुनैना, शांति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola