रविवार को खुले रहेंगे जन सुविधा केंद्र

Updated:
विज्ञापन
रविवार को खुले रहेंगे जन सुविधा केंद्र

होल्डिंग टैक्स जमा लिया जायेगा

विज्ञापन

हजारीबाग. वित्तीय वर्ष 2025-26 का होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए पार्क स्थित जन सुविधा केंद्र रविवार को भी खुला रहेगा. जानकारी शाखा प्रबंधक सुजीत मिश्रा ने दी. उन्होंने कहा कि मार्च माह के सभी रविवार को यह केंद्र खुला रहेगा. जिसमें होल्डिंग टैक्स जमा लिया जायेगा. निगम के सभी वार्ड से लगभग 8000 होल्डिंग धारियों पर चार करोड़ का टैक्स बकाया है. होल्डिंग टैक्स प्रथम क्वार्टर में जमा करने पर पांच से 10 प्रतिशत छूट का प्रावधान है. जबकि भुगतान में विलंब करने पर प्रति माह एक प्रतिशत जुर्माना का प्रावधान है. जिस कारण लोगों को 12 प्रतिशत से अधिक जुर्माना के साथ होल्डिंग टैक्स जमा करना होगा. होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए 582 होल्डिंग धारियों को नोटिस जारी किया गया है. नोटिस के बाद टैक्स जमा नहीं करने पर पहले सप्ताह में एक प्रतिशत, दूसरे सप्ताह में दो प्रतिशत और एक माह के बाद बकाया राशि पर तीन प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना के साथ टैक्स जमा करने का प्रावधान है.

रविवार को भी जमा होगा बिजली बिल

हजारीबाग. बकाया बिजली बिल के शत-प्रतिशत वसूली को लेकर विद्युत विभाग सख्त हो गया है. कटकमसांडी अवर प्रमंडल क्षेत्र में सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में विभागीय टीम लगातार राजस्व वसूली अभियान चला रही है. विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक बकाया बिल जमा नहीं किया है, उनका विद्युत कनेक्शन काटा जा रहा है. विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 मार्च (रविवार) को भी कार्यालय एवं एटीपी मशीनें चालू रखने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola