योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचायें: पवन कुमार

आयुक्त ने सदर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
आयुक्त ने सदर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार ने शनिवार को सदर अंचल एवं सदर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने अंचल कार्यालय के कार्यों की जांच की. भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले आदि की जानकारी ली. आयुक्त ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय और प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचे. इसके अलावा अन्य कार्यों की भी जानकारी ली. मौके पर उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, अंचल अधिकारी मयंक भूषण कुमार, बीडीओ नीतू सिंह सहित प्रखंड और अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




