डाक योजनाओं की जानकारी ग्राहकों तक पहुंचाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डाक योजनाओं की जानकारी ग्राहकों तक पहुंचाने का निर्देश

उप डाकघर दारू में बैठक

विज्ञापन

दारु. विष्णुगढ़, बनासो उप डाकघर के कर्मियों की बैठक उप डाकघर दारू में बुधवार को हुई. मौके पर सहायक डाक अधीक्षक बीके मिश्रा, राजीव कश्यप व डाक अधिदर्शक उप डाकपाल अविनाश दास उपस्थित थे. बैठक में डाककर्मियों को भारत सरकार की विभिन्न डाक सेवाओं एवं योजनाओं डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, एसवी, आरपी सहित अन्य योजना से होने वाले फायदे की जानकारी ग्राहकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. इस कार्य के लिए दो से 28 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में डाक विभाग सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इस अवसर पर छोटीलाल मेहता, अंकित आदित्य, सुबोध कुमार, गोवर्धन साव, पवन यादव, निर्मल नायक, रामकिशुन कुमार, हिना कुमारी, प्रीति कुमारी, रामेश्वर महतो, बलवंत कुमार आदि उपस्थित थे.

महिलाओं का शिक्षित होना समाज के लिए लाभकारी

चुरचू. झारखंड महिला उत्थान ने लारा खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया. मंच संचालन चिंता तिग्गा एवं शाहीना खातून ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में डायन प्रथा, बाल विवाह, लिंग भेद, नारीवाद, घरेलू हिंसा, महिला संरक्षण अधिनियम 2005 पर चर्चा की गयी. मुखिया देवकी महतो ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और शिक्षित होना समाज के लिए बहुत ही लाभकारी है. सचिव नीलम बेसरा ने कहा कि संस्था महिलाओं व किशोरियों को उनका अधिकार दिलाने एवं आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola