विस्थापन से जुड़े आंदोलनकारी नेताओं ने राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Published by : SALLAHUDDIN Updated At : 11 Apr 2025 5:10 PM

विज्ञापन

राजस्व मंत्री दीपक बिरूवा ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि इस मामले पर जल्द कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

मुआवजे का भुगतान जल्द करें: भुवनेश्वर मेहता हजारीबाग. विस्थापन से जुड़े आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुवा से मिला और ज्ञापन सौंपा. इनका नेतृत्व झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता कर रहे थे. ज्ञापन में चतरा जिला के सिंहपुर कठौतिया रेलवे लाइन एवं भारत माला रोड में अधिग्रहण की जा रही गैर मजरूआ जमीन के मुआवजा भुगतान की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. बताया है कि यह जमीन आदिवासी, दलित एवं गरीब किसानों के नाम से 80-90 वर्ष पूर्व बंदोबस्त एवं दखल कब्जे की है, इसके मुआवजा का भुगतान जल्द किया जाये. ज्ञापन सौंपने वालों में आंदोलनकारी नेता गयानाथ पांडे, महेश बांडाे, डॉ वास्वी किड़ो, अर्जुन कुमार, मोती राम दांगी, नरेश कुशवाहा, नर्मदेश्वर सिंह शामिल है. राजस्व मंत्री दीपक बिरूवा ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि इस मामले पर जल्द कार्रवाई की जायेगी. यह जानकारी झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, उपायुक्त चतरा को कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नही उठाया गया है. किसान अपनी मांगों को लेकर 22 अप्रैल 2023 से लगातार भीषण गर्मी, ठंड, बरसात में सिमरिया प्रखंड के इचाक खुर्द गांव में धरना पर बैठे हैं. दो वर्ष बीत जाने के बाद भी इनकी मांगों पर कोई सुनवाई नही हुई है. प्रेसवार्ता में सीपीआई नेता कृष्ण कुमार, नेजाम अंसारी, विजय मिश्रा, खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मो हकीम, अनंत आर्या, तनवीर अहमद, मंजू गौतम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SALLAHUDDIN

लेखक के बारे में

By SALLAHUDDIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola