हजारीबाग में जगंली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, गांव के लोगों में दहशत का माहौल

Updated:
विज्ञापन

जंगल में मृतक का शव देखने पहुंचे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरही के ओरपर्ता गांव में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

बरही (हजारीबाग): हजारीबाग में जंगली हाथियों का आंतक जारी है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. मामला जिले के बरही स्थित डपोक पंचायत के ओरपर्ता गांव का है जहां शुक्रवार को जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. मृतक की पहचान बैजनाथ यादव के रूप में हुई है.

विज्ञापन

23 जुलाई से लापता थे बैजनाथ यादव

घटना के बाद गांव में लोगों के बीच दहशत और शोक की लहर है. ग्रामीणों के अनुसार, बैजनाथ यादव बीते 23 जुलाई यानी गुरुवार से लापता थे, वहीं, शुक्रवार (24 जुलाई) की सुबह जंगल से उसका का शव बरामद हुआ. जिसके आसपास हाथियों के पैरों के निशान भी मिले हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथी ने अचानक उनपर हमला कर दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर वन विभाग ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और मामले में जांच शुरू की. मौके पर ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को आबादी से दूर खदेड़ने, नियमित निगरानी बढ़ाने और मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola