मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिले में विरोध प्रदर्शन कल से
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 18 Jan 2026 10:42 PM
कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं को दी आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी
हजारीबाग. केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाये जाने का विरोध कांग्रेस पार्टी ने किया है. रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस द्वारा देशभर में विरोध जताने के लिए बनाये गये कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेपी भाई पटेल ने की. संचालन मो दिलदार व धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी निसार खान ने किया. बैठक में कार्यकर्ताओं को जिला से लेकर प्रखंड और बूथ स्तर तक आंदोलन की रूपरेखा बतायी गयी. इसमें प्रखंडों में घेराव, विरोध प्रदर्शन के लिए मनरेगा मजदूरों को इन कार्यक्रमों में शामिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विरोध प्रदर्शन 20 जनवरी से 20 फरवरी तक चलेगा. इसका शुभारंभ हजारीबाग जिले में 20 जनवरी को विष्णुगढ़ प्रखंड, दो फरवरी को डाड़ी, तीन को इचाक, पांच को टाटीझरिया, छह को पदमा, सात को चुरचू, 10 को कटकमदाग, 11 काे चौपारण, 14 को केरेडारी, 17 फरवरी को सदर प्रखंड और 20 फरवरी को दारू प्रखंड में किया जायेगा. बैठक में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, विनोद कुशवाहा, भीम कुमार, आबिद अंसारी, विजय यादव, शैलेंद्र यादव, दिगंबर मेहता, केदार पासवान, अवधेश सिंह, साजिद अली, सलीम रजा, परवेज अहमद, रवि शंकर अकेला, गीता देवी समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










