विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कल से

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कल से

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ऑनलाइन बैठक में 10 मार्च से प्रस्तावित विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसमें विभिन्न जिलों के आंदोलनकारियों ने तैयारियों की जानकारी साझा की. मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान, पेंशन और आश्रितों को सीधी नियुक्ति देने की मांग जल्द पूरी करे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियों की पीड़ा समझें. 10 मार्च को आंदोलनकारी बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विधानसभा मार्च करेंगे. इस आंदोलन को कई सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है.

विष्णुगढ़. इंटर महाविद्यालय में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक नन्हकू महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें 10 मार्च से प्रस्तावित विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. मुख्य संयोजक महमूद आलम ने कहा कि सरकार जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन और सम्मान दे. मौके पर तैयारी समिति गठित कर रणनीति बनायी गयी.

महिला दिवस पर दीदियों को मिला सम्मान

बरही. जेएसएलपीएस महिला समूह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम बुंडू में कार्यक्रम किया. इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर विमर्श किया गया. मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, विशिष्ट अतिथि मुखिया संघ अध्यक्ष विजय कुमार यादव व पंसस नीलम देवी थे. ग्रामीण दीदियों को कलम व डायरी भेंट की गयी. मौके पर महालक्ष्मी उरांव, चित्रा कुमारी, क्रांति कुमारी, अनिता कुमारी, पिंकी देवी, प्रियंका देवी, ममता कुमारी, बबली कुमारी, मोनिका कुमारी, ममता कुमारी, अनिता देवी, सरिता देवी, कविता देवी, संध्या देवी, सोना देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola